{"_id":"5a3c0a3d4f1c1bc1678c2e8f","slug":"121513884221-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिटावदा की बालिकाओं का जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिटावदा की बालिकाओं का जोरदार प्रदर्शन
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना।
उड़ीसा के कटक में आयोजित हुई 44वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला कबड्डी चैंपियनशिप 2017-18 में यूपी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस टीम में शामिल बिटावदा गांव की चार बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। इसी के आधार पर दो बालिकाएं इंडिया कैंप के लिए चुनी गई।
उड़ीसा के कटक में 12 से 15 दिसंबर तक 44वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में यूपी तीसरे स्थान पर रही। यूपी की टीम में खेलने वाली सात खिलाड़ियों में से चार बालिकाएं अमरेश, राखी सहरावत, शिवानी सहरावत प्रथम एवं शिवानी द्वितीय ने इस प्रतियोगिता में जोरदार प्रदर्शन किया। टीम के कोच चरण सिंह सहरावत और जिला कबड्डी सचिव मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि टीम को शिखर पर ले जाने वाली उनकी चार खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस आधार पर दो बालिका खिलाड़ी अमरेश और शिवानी इंडिया कैंप के लिए चुनी गई है। चारों बालिकाओं के गांव में आने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रदीप सहरावत, मास्टर देवेंद्र, रामधन, वीरेंद्र, कपिल, हरेंद्र, राजेंद्र, सत्यपाल, अंकित, मनोज आदि मौजूद रहे।