फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   धोखाधड़ी कर जेवर, नकदी ठगी

धोखाधड़ी कर जेवर, नकदी ठगी

Sun, 17 Dec 2017 12:13 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर जेवर, नकदी ठगी
मुजफ्फरनगर। कुछ लोगों ने एक महिला से एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर परिजनों के उपचार के नाम पर नगदी और जेवरात की ठगी कर ली। पीड़ित की ओर से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पर उत्तरी सिविल लाइन निवासी लालचंद पुत्र कृपाराम ने कोर्ट के आदेश पर यह मामला दर्ज कराया है। बताया कि वह अपनी पत्नी जगबीरी व पुत्रवधु को घर पर छोड़कर 26 अक्तूबर को एक समारोह में शामिल होने के लिए बागपत गया था। इसी बीच उसके घर पर बाला पत्नी प्रेम व उसका पुत्र विकास तथा अनिल निवासीगण बिनौली पहुंचे और उन्होंने उसकी पत्नी को बताया कि जब लालचंद व उसका परिवार समारोह से वापिस लौट रहे थे, तो उनका एक्सीडेंट हो गया और सभी घायलावस्था में बड़ौत के एक अस्पताल में भर्ती है, जिनके उपचार के लिए चिकित्सकों ने दो लाख रुपये जमा कराने के लिए कहा है, जिस पर पीड़ित की पत्नी ने उन्हें घर में रखे चालीस हजार रुपये और करीब चार लाख रुपये कीमत के जेवरात दे दिए। बाद में जब वह अपने घर पहुंचा, तो घटना का खुलासा हुआ।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर वृद्ध के पैर कटे
मुजफ्फरनगर। छपार के ग्राम रेई निवासी अमरदीप त्यागी नोएडा में रहता है। हाल में ही उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। पत्नी का अंतिम संस्कार करने को वह गांव आया था। शनिवार को यह नोएडा लौट रहा था। जब वह रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और गलती से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गया। ट्रेन चलने पर उसे इस बात का पता चला, तो वह चलती ट्रेन से उतरने लगा, तभी अचानक गिर कर ट्रेन की चपेट में आने से उसके पैर कट गए। जीआरपी ने उसे सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से गंभीर अवस्था में उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रजेश सिंह बने जीआरपी एसओ
मुजफ्फरनगर। जीआरपी थाना एसओ किशन अवतार को मेरठ सिटी जीआरपी थाने का प्रभारी बनाया गया है। उनके स्थान पर मोदीनगर जीआरपी थाना के एसओ ब्रजेश सिंह को मुजफ्फरनगर भेेजा गया है।

धरना जारी रहा
मुजफ्फरनगर। अपनी मांगों को लेकर कचहरी में दिया जा रहा कुछ वकीलों का धरना शनिवार को भी जारी रहा। धरने में ओम सिंह तोमर, राजवीर सिंह, ब्रजपाल डबास, अजय कुमार वर्मा, प्रेम सिंह राणा, ब्रजबीर सिंह पुंडीर, राजेंद्र सिंह, छविरानी तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed