{"_id":"5a2acf644f1c1baf678c0847","slug":"121512755044-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने सुरक्षा के टिप्स दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने सुरक्षा के टिप्स दिए
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने सुरक्षा के टिप्स दिए
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)।
एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल में थानाध्यक्ष केपीएस चाहल और महिला पुलिस कर्मचारियों ने महिला सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर कहा कि महिलाओं को भी समाज में पुरुषों के समान अधिकार प्राप्त है। किसी भी दृष्टिकोण से महिलाए निर्बल नहीं है। उन्हें किसी भी दृष्टिकोण से अपने आप को निर्बल समझने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि समाज में पुलिस और नागरिकों के बीच दूरी नहीं होनी चाहिए। पुलिस आप लोगों की सुरक्षा के लिए है। महिलाओं को भी अपराध के खिलाफ मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त होना चाहिए, ताकि उनका समाज में शोषण न हो सके। पुलिस सदैव आपकी सेवा के लिए तत्पर है। आप अपराध के विरुद्ध बेझिझक हमें सूचित करें। इसके लिए हेल्पलाइन 1090, और यूपी-100 व स्थानीय पुलिस को जानकारी देनी चाहिए। प्रधानाचार्या पूनम पंवार ने कहा कि पुलिस के अथक प्रयास एवं सजगता से आज हम सुरक्षित हैं, महिलाएं एक सुरक्षित वातावरण में ही अपना और समाज का विकास कर सकती हैं। छात्रा वैशाली तोमर ने संचालन किया।