{"_id":"5a22e8454f1c1bc1678bf471","slug":"121512237125-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमिता में दक्षता हासिल करने के टिप्स दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमिता में दक्षता हासिल करने के टिप्स दिए
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्यमिता में दक्षता हासिल करने के टिप्स दिए
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में कंप्यूटर एप्लीकेशन संकाय की ओर से उद्यमिता एवं दक्षता विषय पर वर्कशॉप हुई। वर्कशॉप में मुख्य वक्ताओं नवीन शर्मा और दिनेश बेनीवाल ने विद्यार्थियों को उद्यमिता के मुख्य उद्देश्यों को समझाते हुए अपने कार्यो में दक्षता का समावेश करने का आह्वान किया।
नवीन शर्मा ने कहा कि छात्रों के लिए उद्यमिता के क्षेत्र में असीम संभावनाएं है। विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार का सृजन करने वाला उद्यमी बनना चाहिए। इससे उनका तो आर्थिक विकस होगा ही साथ ही देश का भी विकास होगा। युवाओं को रोजगार के अनेक अवसर प्राप्त हो सकेंगे। उन्होंने करियर ब्लूप्रिंट के बारे में बताया कि सकारात्मक प्रवृति तथा सृजनशीलता अत्यधिक महत्वपूर्ण है। हमें जीवन में अल्पावधि एवं दीर्घावधि उद्देश्य बना कर उन्हें प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और धैर्य से कार्य करना चाहिए। दिनेश बेनीवाल ने सी सार्प कॉर्नर डॉट कॉम वेबसाइट के बारे में बताया। इसकी सहायता से विद्यार्थी सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नवीन तकनीक एवं जानकारियां प्राप्त कर सकते है। विभागाध्यक्ष निशांत राठी ने आभार जताया। कार्यशाला में प्रवक्ता नीतू सिंह, संजय कांत, अमित त्यागी, नीतिन त्यागी, प्रवीण कुमार, श्रीकांत सिंह, प्रमोद कुमार, विनिता श्रीवास्तव, मानसी सिंह, नीकिता कौशिक, हिमांशु होरा, सिद्धांत गर्ग, अंकुर कुमार, अमित राणा, अमित कुमार, हंस कुमार, मनोज पुंडीर, सुनील चौहान आदि मौजूद रहे।
ा