फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   100 मीटर दौड़ में मनस्वी श्रेष्ठ

100 मीटर दौड़ में मनस्वी श्रेष्ठ

Wed, 15 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
100 मीटर दौड़ में मनस्वी श्रेष्ठ
मुजफ्फरनगर। विबग्योर स्कूल में आयोजित स्पोर्ट्र्स मीट में कबड्डी और एथलेटिक्स के मुकाबले में छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतिभा दिखाई। विजेता बच्चों को प्रधानाचार्या निशा त्यागी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

रुड़की रोड स्थित विबग्योर स्कूल में कबड्डी फाइनल में अंशुल ग्रुप ने 10-08 से मैच जीता। 100 मीटर दौड़ में छपार की मनस्वी, रई की खुशी ने पहला और दूसरा स्थान पाया। बच्चों की लेमन रेस में गांव खुड्डा के तविश और खुशी ने बाजी मारी। स्पर्धाओं में पहले तीन स्थान पर रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। संजय त्यागी, पल्लवी का सहयोग रहा।
विज्ञापन

चाचा नेहरू का जन्मोत्सव मनाया
(फोटो समाचार)
मुजफ्फरनगर। नई मंडी और गांधी कॉलोनी स्थित विद्यालय लिटिल मिलेनियम में बाल दिवस मनाया गया। अध्यापकों ने बच्चों को बाल दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। कार्यक्रम रोहित गर्ग, मणि भाटिया, आइना नागपाल, ईशा गोयल, भारती मोटवानी, अलका चौधरी, प्रज्ञा आहूजा, पूजा जिंदल, आयुषी भारद्वाज, कनिका अरोरा, शालू शमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित
(फोटो समाचार)
मुजफ्फरनगर। तितावी के दीवान सिंह पब्लिक स्कूल में बाल मेले एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान, गणित तथा सामाजिक विज्ञान आदि विषयों पर प्रोजेक्ट बनाए गए। मेले का उद्घाटन प्रबंधक डॉ विपिन कुमार सिंह, प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्या पीटी उषा कन्या इंटर कालेज ने संयुक्त रुप से किया। प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह तोमर ने छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम की प्रशंसा की। कार्यक्रम में आशीष मित्तल, अमरपाल सिंह, मोहित कुमार, अमित पाल, अंजली त्यागी, गीता पुंडीर, मीनाक्षी शर्मा, बबीता रानी, हिना हुरोज, बुलाकी दास आदि मौजूद रहे।
बच्चों को देेश की एकता के लिए प्रेरित किया
(फोटो समाचार)
मुजफ्फरनगर। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। इन्हें ज्ञानवान और शक्तिशाली बनाए। इस मौके पर भारत एक खोज के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानाचार्या हरजिंदर कौर ने बच्चों को प्रथम प्रधानमंत्री एवं बाल दिवस के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

धूमधाम से मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिन
(फोटो समाचार)
मुजफ्फरनगर। लालूखेड़ी के ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में पंडित जवाहर लाल नेहरु जयंती बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाकों में नृत्य, गायन प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय निदेशक पीके निर्वाल ने बच्चो को बाल दिवस के बारे में बताया। इस दौरान विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। बैंड मिंटन व राज्यस्तररीय वालीबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता में नाम रोशन करने वाले बच्चों को ज्ञानदीप शिक्षा समिति की ओर से मेडल प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य मेघराज सिंह, प्रशासन अधिकारी अर्जुन निर्वाल आदि मौजूद रहे।

----------------------
बाल दिवस उत्सव का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस उत्सव का शुभारंभ हुआ। यह उत्सव 19 नवंबर तक चलेगा। मंगलवार को बाल फिल्म उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ अंकित अग्रवाल तथा वीसी एमडीए विनोद कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। प्रधानाचार्या धारा रतन ने कहा कि कार्यक्रम के जरिए उत्साहपूर्वक, शिक्षाप्रद तथा विभिन्न संस्कृतियों के साथ बच्चों को प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान अतुल, आलोक, नरेश, पंकज आदि मौूजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed