{"_id":"59a9be044f1c1b4d738b4c0f","slug":"121504296452-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद सचिन को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद सचिन को दी गई श्रद्धांजलि
Updated Sat, 02 Sep 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद सचिन को दी गई श्रद्धांजलि
मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव रुमालपुरी में निर्माणाधीन शहीद स्मारक पर शहीद सचिन की प्रथम पुण्यतिथि पर बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम जानसठ ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी और विधायक अवतार सिंह भड़ाना की ओर से उनके पुत्र अर्जुन भड़ाना ने श्रद्धांजलि दी।
एक वर्ष पूर्व एक सितंबर को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलवादियों से मुकाबला करते हुए रुमालपुरी निवासी भूषण सिंह का बेटा सचिन वीरगति को प्राप्त हुआ था। उसकी स्मृति में गांव के निकट शहीद स्मारक का निर्माण चल रहा है। इसी स्थल पर उसकी प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विधायक पुत्र अर्जुन भड़ाना, एसडीएम जानसठ ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने सचिन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नजर सिंह, ब्लाक प्रमुख योगेश कुमार, पूर्व प्रमुख रवि किरण, विनोद कोहली, भारतवीर, पंकज कुमार, संजय कुमार, अजब सिंह कपासिया, भूषण सिंह, विजय सिंह, रामसिंह, विनोद कोहली, प्रमोद तंवर, अनंगपाल, विजयपाल, राजपाल, सतेन्द्र आदि सैकड़ों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने एसडीएम से सिकरेड़ा से कासमपुर खोला मार्ग का नाम शहीद सचिन मार्ग रखने की मांग की। एसडीएम ने शासन से अनुमति लेकर शहीद के नाम पर सड़क का नामकरण करने का भरोसा दिया। उधर, भाजपा नेता अर्जुन भडाना ने मीरापुर में सड़क दुर्घटना में मृत दरोगा राजेन्द्र सिंह के आवास पर जाकर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को हर तरह का सहयोग का भरोसा दिया।
औषधालय का ताला तोड़कर चोरी
मीरापुर। भाजपा के मंडल प्रभारी वैद्य पदुमन शर्मा के औषधालय का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये नगद और एक बैट्रा चोरी कर लिया। भाजपा नेता ने अज्ञात में चोरों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
हत्या करने की धमकी दी
मीरापुर। मीरापुर से खेड़ी सराय जा रहे एक ग्रामीण को भुम्मा के निकट बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। पीड़ित मेराजुदीन पुत्र यूनुस ने थाने में तहरीर देकर बताया कि दोपहर बाद करीब 3 बजे वह अपनी बाइक से मीरापुर से सामान खरीद कर आने गांव खेडी सराय जा रहा था। इसी दौरान दो युवको ने उसको धमकी दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।