{"_id":"598767bc4f1c1b0c148b47a3","slug":"121502046140-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहंदी प्रतियोगिता में स्वाती ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहंदी प्रतियोगिता में स्वाती ने बाजी मारी
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहंदी प्रतियोगिता में स्वाती ने बाजी मारी
मोरना। मोरना में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गांव सिकंदरपुर की स्वाती प्रथम, पूनम चौरावाला द्वितीय, मोरना की समरीन को तृतीय स्थान पर चुना गया। विजेताओं का मुख्य अतिथि प्रबंधक वरुण सहरावत ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
चंद्रवती महिला कल्याण शिक्षा समिति के संचालित महिला विकास स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र की ओर से हुअए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में नबिया, स्वाति, विशाखा, डिम्पल, नीशा, इंदु, सुमन, रेनू, पुनम, स्वाति रोशवाल, समरीन, तनजीम आदि ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल की गीता चौधरी, अनीता, पूजा आदि रहीं। गांव ककराला भेड़ाहेड़ी, बिहारगढ़, फिरोजपुर, भुवापुर, छछरौली, वजीराबाद, ककरौली, बेहड़ा सादात, गंगदासपुर आदि गांवों से आईं युवतियों ने भी सुंदर मेहंदी रचाई। सामाजिक कुरीतियों और नशाखोरी पर महिलाओं की जिम्मेदारी विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन संचालन सुभाष चौधरी ने किया, अध्यक्षता राजेंद्र राठी ने की।