{"_id":"5984ce134f1c1b394d8b45c3","slug":"121501875731-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन में खिलाडिय़ों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन में खिलाडिय़ों का चयन
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैडमिंटन में खिलाड़ियों का चयन
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम इंटर कालेज में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शहर और तहसील क्षेत्रों के स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
शुभारंभ प्रधानाचार्य नरेश मलिक और जैन कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या प्रभा शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानाचार्य मलिक ने कहा कि खेल को खेल की भावना से ही देखना चाहिए। खेलों से शारीरिक और मस्तिष्क का विकास होता है। साथ ही ग्रामीण स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। इसके बाद बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। जिसमें जीआईसी, लाला जगदीश प्रसाद, जनता इंटर कालेज पचेंडा, चौधरी छोटूराम इंटर कालेज तथा बालिका वर्ग में जैन कन्या इंटर कालेज, एसडी इंटर कालेज, भारतीय इंटर कालेज जानसठ, केके इंटर कालेज जागाहेड़ी ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के बाद बेस्ट खिलाड़ियों का अगली प्रतियोगिता में चयन किया गया। बालक वर्ग में कपिल कुमार, आशु, मुकुल त्यागी, राघवन भारती, अमन रसानिया लाला जगदीश प्रसाद इंटर कालेज से तथा बालिका वर्ग में शालिनी, मानसी, स्वाति केके इंटर जागाहेड़ी, मनु एसडी गर्ल्स गांधी कालोनी का चयन हुआ है। सब जूनियर में श्वेता, इंदु, अदिति, लवी, वंशिका का चुनाव हुआ है। इस दौरान रवि कुमार, मुकेश कुमार, सुनिता, इच्छाराम, राहुल कुशवाह, सत्यकाम तोमर, प्रमोद कुमार, अमित कुमार, अक्षय कुमार आदि मौजूद रहे।