{"_id":"597f80534f1c1bd41b8b46dc","slug":"121501528147-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला क्रिकेट टीम की मैनेजर बनी पारुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला क्रिकेट टीम की मैनेजर बनी पारुल
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला क्रिकेट टीम की मैनेजर बनीं पारुल
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर की पूर्व महिला क्रिकेटर पारुल चौधरी को उत्तर प्रदेश की सीनियर महिला क्रिकेट टीम का मैनेजर बनाया गया है। यह निर्णय उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की मसूरी में हुई वर्किंग समिति की बैठक में लिया गया।
यूपीसीए के सदस्य मनोज पुंडीर ने बताया कि पारुल चौधरी एक वर्ष पहले महिला चयन समिति की सदस्य थीं। ग्राम पचेंडा निवासी पारुल चौधरी कई वर्षों 1999 से 2012 तक उत्तर प्रदेश की सब जूनियर, जूनियर और सीनियर महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रह चुकी हैं। वर्तमान में रेलवे में कार्यरत हैं। मुजफ्फरनगर की खिलाड़ी के प्रदेश टीम का मैनेजर बनने पर मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, उपाध्यक्ष कुशलपाल सिंह, इंदर माथुर, प्रवीण मालिक, संजय शर्मा, ओमदेव सिंह, रोहित चौधरी, विकास राठी, योगेंद्र मालिक ने हर्ष व्यक्त किया है।