{"_id":"597b89fc4f1c1bb2758b45cc","slug":"121501268476-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मावा की सैंपलिंग करने पर अधिकारियों को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मावा की सैंपलिंग करने पर अधिकारियों को घेरा
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सदर बाजार में मावे की सैंपलिंग करने गए खाद्य सुरक्षा अधिकारी का व्यापारियों ने घेराव किया। अधिकारियों और व्यापारियों में घंटों तक नोकझोंक हुई। अधिकारी विरोध के बीच एक दुकान से ही मावे का सैंपल भर सके। जिसे जांच के लिए लखनऊ लैब को भेजा गया है।
सावन माह में मावे की डिमांड बढ़ती है। ऐसे में मिलावटखोरी भी हावी होती है। इसे लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग भी सतर्क हो गया है। आसपास गांवों से शहर आने वाले मावे पर नजर रखी जा रही है। शुक्रवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव दीक्षित और उनके साथ सोनू सदर मंडी में मावा की सैंपलिंग करने पहुंचे। व्यापारियों की आढ़त पर अधिकारी सैंपल भरने लगे तो व्यापारियों ने विरोध किया। आक्रोशित मंडी के व्यापारियों ने दोनों का घेराव कर लिया। व्यापारियों का आरोप है कि अधिकारी बेवजह उन्हें परेशान कर रहे हैं। सैंपल भरने पर अधिकारियों और व्यापारियों के बीच घंटों तक नोकझोंक हुई। व्यापारियों के उग्र रूप के कारण टीम हर्ष स्वरूप के यहां से ही सैंपल भर सके। सैंपल को जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा गया है। डीओ विनीत कुमार ने बताया कि मावा में मिलावट होने की शिकायतें मिल रही है। जिसके चलते ही जांच-पड़ताल की जा रही है।