फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कांवड़ यात्रा में बस का सफर करेगा जेब ढीली

कांवड़ यात्रा में बस का सफर करेगा जेब ढीली

Tue, 11 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा में बस का सफर करेगा जेब ढीली
कांवड़ यात्रा में बस का सफर करेगा जेब ढीली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा में बस से सफर करना चाह रहे हैं तो जेब ढीली करनी पड़ेगी। कांवड़ यात्रा के कारण बसों का रूट बदलने से किराया भी बढ़ गया है। डिपो अधिकारियों ने नई किराया सूची जारी कर रूट पर उसे लागू कर दिया है। मेरठ, दिल्ली समेत हरिद्वार, ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों को पहले के मुकाबले अधिक किराया देना पड़ेगा। कांवड़ यात्रा को लेकर रोडवेज बसों का रूट डायवर्ट किया गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ, दिल्ली, गाजियाबाद जाने वाली बसों को जनपद से जानसठ, मीरापुर होते हुए वाया मवाना के रास्ते चलाया जाएगा। इसी प्रकार हरिद्वार के भी दो रूट तय किए गए हैं। एक बस जनपद से भोपा, मोरना वाया हरिद्वार जाएगी। जबकि एक मार्ग जनपद से देवबंद, रुड़की से होते हुए हरिद्वार जाएगा। दिल्ली से लेकर देहरादून तक रूट पर बसों की संख्या भी निर्धारित कर दी गई है। एआरएम बीवी अग्रवाल ने बताया कि सोमवार से कुछ बसों का मार्ग बदला गया है। इसके बाद ही रूट पर प्रति यात्रि के हिसाब से प्रति किलोमीटर भी किराया बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed