{"_id":"595fe3f54f1c1b7b778b4570","slug":"121499456501-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर, कृषि यंत्रों पर लिया ऋण माफ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर, कृषि यंत्रों पर लिया ऋण माफ नहीं
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों पर लिया ऋण माफ नहीं
मुजफ्फरनगर। डीएम ने कहा कि लघु एवं सीमांत किसानों को ही ऋण माफी योजना का लाभ मिलेगा। कृषि यंत्रों पर ऋण लेने वाले किसानों का ऋण माफ नहीं होगा। जो पात्र किसान हैं, वह अपना आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक करा लें।
कलक्ट्रेट के सभाकक्ष में बैंक अधिकारियों और कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक में डीएम ने कहा कि जिन किसानों के पास आधार कार्ड नहीं है, वह तत्काल अपना आधार कार्ड बनवा लें। प्रदेश सरकार की ऋण माफी योजना का लाभ लघु एवं सीमांत किसानों को मिलेगा। कई बैंकों से एक ही जमीन पर ऋण लेने वाले किसान को और कृषि यंत्रों और ट्रैक्टर आदि पर ऋण लेने वाले किसान को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जो पात्र किसान हैं, उनका एक लाख तक का ऋण योजना में माफ होगा। भूलेख ब्यौरा और आधार कार्ड का मिलान भी इसके लिए होगा। डीएम ने बैंक अधिकारियों से कहा कि वह अपनी व्यवस्था कर लें। बैठक में सीडीओ अंकित अग्रवाल, एडीएम वित्त सुनील सिंह, बैंक अधिकारी और कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।