{"_id":"595406674f1c1b51178b45e1","slug":"121498678887-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बच्चे तालाब में डूबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बच्चे तालाब में डूबे, एक की मौत
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार बच्चे तालाब में डूबे, एक की मौत
चरथावल। तेज बारिश के दौरान खेल रहे चार बच्चे फिसलकर तालाब में गिर गए, जिसमें एक बच्ची की डूबने से मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने अन्य तीन बच्चों को बाहर निकाला। दो बच्चों को जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कुटेसरा गांव में पुलिस चौकी के पास तालाब खुदाई का कार्य चल रहा है। ग्राम पंचायत ने चौकी की तरफ साइड काफी गहरी करा दी है, जिसमें बारिश का पानी भर गया है। बुधवार सुबह बारिश के दौरान चार बच्चे यहां खेल रहे थे। तेज पानी के बहाव में चारों बच्चे गहरे गड्ढे की तरफ तालाब में फिसल गए। बच्चों की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर तुरंत पहुंच गए। ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला। इनमें इकरा (11) पुत्री इनाम की मौत हो गई। इसके अलावा माईन पुत्र गुलबसर, अजरा पुत्री वाजिद और आयान पुत्र जुल्फिकार को घायलावस्था में बाहर निकाला। परिजनों ने गांव में प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में माईन और अजरा को जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी डीके त्यागी ने घटनास्थल का मुआयना किया, लेकिन परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया।