{"_id":"5fd10db48ebc3e3e80595f0e","slug":"12-years-have-passed-even-today-rambharosa-is-the-safety-of-traders-devband-news-mrt514716472","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्जूपुरा के परिवार के पलायन की चेतावनी से पुलिस में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्जूपुरा के परिवार के पलायन की चेतावनी से पुलिस में हड़कंप
विज्ञापन
परिवार ने दीवार पर लिखवाया मकान बिकाऊ है, ग्रामीणों और पुलिस ने समझाया
पुलिस मान रही पंचायत चुनाव को लेकर गुटबंदी, दो दिन पूर्व हुई थी मारपीट
देवबंद। राज्जूपुर गांव में दो दिन पूर्व दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद एक परिवार ने गांव से पलायन की धमकी दे डाली। परिवार ने अपने मकानों पर बिकाऊ होने का नोटिस चस्पा कर दिया। जिसको लेकर ग्रामीण और पुलिस में हड़कंप मचा दिया। पुलिस प्रधानी के चुनाव को लेकर चल रही गुटबंदी को मानकर चल रही है।
राज्जूपुर गांव निवासी नसीम और हनीफ के परिवार ने बुधवार को घर के बाहर दीवार पर मकान बिकाऊ है लिखवा दिया। इस दौरान वहां इकट्ठा हुई लोगों की भीड़ और जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पलायन की धमकी देने वाले लोगों को समझाकर कर रोका।
नसीम और हनीफ का आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति उनका उत्पीड़न कर रहा है। पैसे के लेनदेन को लेकर उनके साथ मारपीट भी की गई। जिस कारण वह गांव से पलायन कर रहे हैं। वहीं, इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच दो दिन पहले मारपीट हो गई थी। जिसमें उनका मेडिकल भी कराया गया था। लेकिन किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी। प्रधानी के चुनाव को लेकर चल रही गुटबंदी के चलते ऐसा किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं, आरोपी बनाए जा रहे मो. नजम का कहना है कि प्रधानी के चुनाव को लेकर विपक्षी उनके खिलाफ माहौल बना रहे हैं।