फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   12 storey high tower being built for 240 policemen

240 पुलिसकर्मियों के लिए बन रहा 12 मंजिला ऊंचा टावर

Fri, 09 Sep 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
12 storey high tower being built for 240 policemen
नगर के सिविल लाइन थाना के पास निमार्णाधीन बहुमंजिला इमारत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
240 पुलिसकर्मियों के लिए बन रहा 12 मंजिला ऊंचा टावर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किराए के भवन में रहने के लिए इधर से उधर परेशान घूमने वाले पुलिसकर्मियों को मार्च 2023 तक नया भवन रहने के लिए मिल जाएगा। यह भवन 12 मंजिला ऊंचा है। इस भवन में 240 पुलिसकर्मियों को रहने की सुविधा मिलेगी।
जिले में पुलिसकर्मियों को रहने के लिए परेशानी है। वैसे तो रहने के लिए पुलिस लाइन में काफी बैरक बनी हुई हैं। महिलाओं के लिए रहने वाली भी बैरक अलग से बनी हुई हैं। थानों में भी रहने वाले पुलिसकर्मियों के लिए बैरक बनाई गई है, फिर भी पुलिसकर्मी किराए पर रहने के लिए मजबूर हैं। शासन के आदेश पर जिले के आधा दर्जन थानों में बनाए गए लाखों की कीमत से नए भवनों का उद्घाटन किया था। इससे भी जिले के सैकड़ों पुलिसकर्मियों व दारोगाओं को रहने व बैठने के लिए स्थान मिला था।
विज्ञापन

आरआई कंपाउंड में सत्र 2021-22 से बन रहे भवन में 12 मंजिल बनाई जा रही हैं। एक मंजिल पर बीस पुलिसकर्मी रहेंगे। निचले स्तर पर पार्किंग बनाई जाएगी। उसे इतना बड़ा बनाया जाएगा, जिसमें आवश्कता पड़ने पर किसी छोटी पार्टी की व्यवस्था की जा सके। थाना सिविल लाइन के पीछे आरआई कंपाउंड में बन रहा 12 मंजिला भवन जिले में सबसे ऊंचा भवन है। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि जिले में पुलिसकर्मियों के लिए और भी आवास बने हैं। लेकिन सिविल लाइन थाने के पीछे 200 से अधिक पुलिसकर्मियों के लिए एक ही बड़ा भवन बनाया जा रहा है, जिससे पुलिसकर्मियों को किराए के आवास से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed