फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   12 people died in four days from Corona in Rankhandi

रणखंडी में कोरोना से चार दिन में 12 लोगों की मौत

Sat, 08 May 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
12 people died in four days from Corona in Rankhandi
रणखंडी में कोरोना से चार दिन में 12 लोगों की मौत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। रणखंडी गांव में कोरोना कहर बरपा रहा है। आलम यह है कि पिछले चार दिन में 12 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जबकि 12 से अधिक संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। गांव में लगातार हो रही मौतों से ग्रामीण भयभीत हैं।

पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश फौजी ने बताया कि 4 मई को 6 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद 5 मई को तीन, छह मई को 2 और सात मई को 1 व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई। मरने वालों में 28 वर्षीय गुलशन और 42 वर्षीय ऋषिपाल के अलावा अन्य लोग हैं। जबकि 12 से अधिक लोग संक्रमित बताए गए हैं। दिनेश फौजी ने बताया कि लगातार हो रही मौतों से गांव में दहशत का माहौल है। भले ही गांव में सीएचसी है लेकिन यहां पर इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। स्वास्थ्य विभाग सिर्फ उन घरों में जाकर सैंपल ले रहा है जहां पर मौत हुई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से सीएचसी पर कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की। वहीं, कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए शनिवार को गांव में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। जिसमें गांव की गलियों व नालियों को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed