{"_id":"60cb8bb78ebc3e2d9e7d43e1","slug":"12-lakh-fine-imposed-on-overloaded-trucks-muzaffarnagar-news-mrt5432164175","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर लोड वाले ट्रकों पर 12 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर लोड वाले ट्रकों पर 12 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
ओवरलोड ट्रकों पर 12 लाख का जुर्माना लगाया
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। डीएम के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने बुधवार को उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश में बजरी, रोड़ी, डस्ट और रेत आदि के ला रहे वाहनों की चेकिंग की। टीम ने क्षमता से ज्यादा वजन लादकर ला रहे ओवरलोडिंग 11 ट्रकों को सीज कर दिया। परिवहन विभाग ने सीज किए गए सभी वाहनों पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया है।
एसडीएम सदर दीपक कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर उक्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि गांव शेरपुर व सुवाहेड़ी और गंग नहर पटरी पर कुल 11 ट्रक सीज किए गए थे। सभी ट्रकों में अवैध रूप से क्षमता से ज्यादा वजन लादकर रोड़ी, डस्ट व रेत आदि लादकर ला रहे थे। बताया कि परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोडिंग करने पर सभी वाहनों पर करीब 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सभी ट्रकों पर खनन करने का जुर्माना भी लगाया जाएगा। टीम में सीओ सदर हेमंत कुमार, एआरटीओ वीके मिश्रा आदि मौजूद रहे।