फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   12 lakh development works will be done in each ward

प्रत्येक वार्ड में होंगे 12 लाख के विकास कार्य

Thu, 16 Sep 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
12 lakh development works will be done in each ward
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के प्रत्येक वार्ड में अब तेजी के साथ विकास कार्य होंगे। 15वें वित्त की धनराशि से प्रत्येक वार्ड में 12 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य किए जाएंगे। इसी के साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था को भी प्रशासन ने अपने कंट्रोल में ले लिया है। कूड़ा डलावघर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पालिका के वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर पालिका के नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि डीएम सीबी सिंह की कार्ययोजना के हिसाब से प्रत्येक वार्ड बराबर के विकास कार्य होंगे। 15 वें वित्त का जो पैसा जारी हुआ है, इसमें प्रत्येक वार्ड में 12-12 लाख खर्च किए जाएंगे। किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव नहीं होगा। अब कोई सभासद यह शिकायत भी नहीं कर पाएगा कि उसके वार्ड में कार्य नहीं हुआ है। एडीएम ने बताया कि शहर में कूड़ा निस्तारण की समस्या को प्रशासन ने प्राथमिकता में लिया है। किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो इसके लिए तकनीक का सहारा लिया गया है। नगर पालिका का प्रत्येक वाहन जीपीएस सिस्टम से लैस किया जा रहा है। सभी 70 वाहनों के मीटर ठीक कराए गए हैं। शहर के सभी 42 डलाव घरों पर सीसीटीवी लगाकर लिंक पालिका और कोविड सेंटर से जोड़ा गया। नगर पालिका के अधिकारी प्रत्येक डलाव घर की स्थिति को अपने ऑफिस में बैठकर देख सकते हैं। इसी तरह प्रशासनिक अधिकारी कोविड कंट्रोल रूम से सफाई व्यवस्था पर निगरानी रख पाएंगे। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि पालिका मेें डलाव घरों से कूड़ा उठाने के लिए इस समय तीन जेसीबी है। अब दो जेसीबी और खरीदी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed