फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   12 bigha wheat cr12 bigha wheat crop burnt in fire, father and son got burnt while trying to save itop burnt in fire, father and son got burnt while trying to save it

Muzaffarnagar News: आग से 12 बीघा गेहूं की फसल जली, बचाने के प्रयास में पिता-पुत्र झुलसे

Mon, 28 Apr 2025 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
12 bigha wheat cr12 bigha wheat crop burnt in fire, father and son got burnt while trying to save itop burnt in fire, father and son got burnt while trying to save it
-दूधली में खेत में आग पर काबू करने के प्रयास में किसान का ट्रैक्टर जला
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। दूधली गांव में अचानक आग लगने से किसान के खेत में पकी गेहूं की 12 बीघा फसल जल गई। मौके पर आग बुझाने के प्रयास में पिता-पुत्र झुलस गए वहीं ट्रैक्टर आग की चपेट में आने से जल गया। घायलों को देवबंद के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
कान्हाहेड़ी-न्यामू मार्ग पर दूधली निवासी प्रमोद उर्फ मनोज पुत्र बनी सिंह का 12 बीघा का खेत है, जिसमें गेहूं की फसल खड़ी थी। रविवार को वह खेत गेहूं कटाई करने गए थे। इसी बीच अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई। कुछ क्षण में आग की ऊंची लपटें और धुआं नजर आने लगा। आग लगने से आसपास काम करने वाले किसान आग बुझाने के लिए पहुंच गए। खेत के पड़ोसी देव प्रकाश भी प्रमोद का ट्रैक्टर लेकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गया, लेकिन आग की भयंकर लपटों की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर के चारों पहिए पूरी तरह जल गए। आसपास खेतों में काम कर रहे सतेंद्र, आकाश, सुभाष, मोहन, पूर्व प्रमुख रणवीर आदि भी मौके पर पहुंचे। आग की चपेट में आकर देव प्रकाश के पिता सतेंद्र भी झुलस गए। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। उधर, आग से झुलसे सतेंद्र और उनके पुत्र देव प्रकाश को देवबंद के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। दोनों पूर्व ब्लॉक प्रमुख रणवीर सिंह के परिवार के सदस्य हैं। परिजन सुनील पुंडीर ने बताया उनके भाई देव प्रकाश की हालत नाजुक बनी है। पीड़ित किसान प्रमोद प्राइमरी स्कूल में शिक्षक भी है।
विज्ञापन

-------
तहसीलदार ने टीम के साथ लिया नुकसान का आंकलन
तहसीलदार राधेश्याम गौड़ ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया। दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी जसबीर सिंह पुलिस फोर्स को लेकर घटनास्थल पर गए। राजस्व निरीक्षक हितकर चौधरी, लेखपाल प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed