फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   11911 people got the vaccine in the district

जिले में 11911 लोगों को वैक्सीन लगी

Sun, 01 Aug 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
11911 people got the vaccine in the district
जिले में 11911 लोगों को वैक्सीन लगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शनिवार को जनपद में करीब बारह हजार लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया।
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि शनिवार को जनपद में 11911 लोगों का कोरोना से बचाव को टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 34 टीकाकरण केंद्रों पर 9156 लोगों को टीकाकरण किया गया, जिनमें से 8081 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 1075 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा जनपद में ऑनलाइन स्लॉट लेकर 18 से 44 आयु वर्ग में 2755 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया है। उधर, रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर स्टार्स की ओर से न्यू होराइजन स्कूल में टीकाकरण शिविर लगाया गया। प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि शुभारंभ राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने किया। क्लब के अध्यक्ष विनय कुमार अरोरा, पुनीत अग्रवाल, पवन बिंदल, मनीष जैन, गंधर गौतम जैन, अशोक भलोटिया,रोहित गोयल उपस्थित रहे। अनघ सिंघल और नितिन मित्तल ने बताया कि कैंप में करीब 450 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।

कोरोना का कोई केस नहीं मिला
जनपद में शनिवार को कोरोना संक्रमित कोई मरीज नहीं मिला। सीएमओ ने बताया कि सभी 734 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। शनिवार को दो मरीज स्वस्थ हुए है। अब जनपद में कोरोना के मरीज नौ रह गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed