{"_id":"5cd9aff5bdec22073964ee21","slug":"11557770229-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली व गाजियाबाद में शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली व गाजियाबाद में शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीनों बरातियों का शव घरों पर पहुंचते ही मचा कोहराम
खतौली (मुजफ्फरनगर)। सड़क हादसे के शिकार हुए तीनों बरातियों के शवों को परिजन सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद दिल्ली और गाजियाबाद अपने घर ले गए। तीनों का शव घर पहुंचते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में तीनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक कार चालक के भाई दिनेश ने रोडवेज बस के अज्ञात चालक के विरुद्ध हादसे का मुकदमा दर्ज कराया है।
जीटी रोड पर गांव तिगाई के पास रविवार को दिल्ली से चलकर हरिद्वार को जाने वाली खतौली रोडवेज डिपो की यात्रियों से भरी बस और देहरादून से शादी से लौट रहे बरातियों की ईको कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई थी। हादसे में कार चालक दिल्ली निवासी हरिपाल व उसके साथी दिल्ली के ही सरजीत और गाजियाबाद निवासी राजेश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कार में सवार इनके साथी लाखन, मुकेश, गोपाल व सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को मेरठ के हास्पिटल में भर्ती कराया था। रविवार की शाम को ही परिजन खतौली थाने पहुंच गए थे। मृतक राजेश व सरजीत रेलवे विभाग में ठेेकेदार के साथ ट्रेन में माल लादने के लिए मजदूरी करते थे। मृत कार चालक हरिपाल के भाई दिनेश ने रोडवेज बस के अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। सोमवार को परिजन पोस्टमार्टम कराने के बाद तीनों के शवों को अपने अपने घर ले गए। परिजनों ने गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।