फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अनंतनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया

अनंतनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया

Sat, 06 Apr 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
अनंतनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया
खतौली। कानूनगोयान स्ट्रीट स्थित भगीरथ जैन मंदिर में जैन धर्म के 14वें तीर्थंकर अनंतनाथ और 18वें तीर्थंकर अमरनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक तथा निर्वाण महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह सबसे पहले श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा और पूजा की गई। प्रथम शांतिधारा करने का सौभाग्य जयभगवान जैन और पवन जैन के परिवार को प्राप्त हुआ। इसके पश्चात पूजा अर्चना की गई। अष्ट द्रव्य के साथ अर्घ्य मंत्रोच्चार के साथ अर्पित किए गए। धर्मसभा का संचालन करते हुए अरुण जैन ने बताया कि चैत्र कृष्ण अमावस्या को अनंतनाथ व अमरनाथ का भक्तगण मोक्ष कल्याणक धार्मिक विधान के साथ मनाते है। भक्तगण भगवान से आग्रह करते हैं कि हमारे हृदय में प्रवेश कर हमें अज्ञानता तथा पूर्वाग्रह से मुक्त करों। मनुष्य जीवन का अंतिम लक्ष्य मोक्ष गमन होना चाहिए। मोक्ष गमन जन्म मरण से मुक्ति का मार्ग है। निष्काम भक्ति से जीवन में श्रेष्ठता प्राप्त होती है। इसी के साथ नया मंदिर में छवि जैन के संयोजन में जिनेंद्र भगवान की आरती की गई। रामकुमार जैन, त्रिभुवन, जनार्दन, राकेश अंबर, निशांत, पतेंद्र, नीरज जैन, अकलंक जैन, वैभव, अविरल, अशोक, किशोर, अरुण, अजय, सुनील, राकेश सभासद, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed