फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रंग-बिरंगे कपड़ों में सजे छात्र-छात्राओं ने जमकर खेली होली

रंग-बिरंगे कपड़ों में सजे छात्र-छात्राओं ने जमकर खेली होली

Tue, 19 Mar 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
रंग-बिरंगे कपड़ों में सजे छात्र-छात्राओं ने जमकर खेली होली
छात्र-छात्राओं ने खूब खेली होली
विज्ञापन

मुुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित किड्जी प्री स्कूल में होली उत्सव के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने जमकर धमाल किया। रंग बिरंगे कपड़ों में सजे छात्र-छात्राओं ने खूब होली खेली। अपने अभिभावकों को चंदन का टीका व हर्बल गुलाल लगाया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सिंथेटिक रंगों से नुकसान बताए गए। होली के गानों पर विद्यार्थियों ने जमकर डांस किया। होली के त्योहार की कथा भी सुनाई गई। स्कूल की सेंटर हेड प्रियंका जिंदल ने बताया कि यह खुशियां मनाने का पर्व है। कार्यक्रम में एकेडमिक कोऑर्डिनेटर अदिति जैन, रिंपी तनेजा, सोनम अरोरा, अंजू कुमार, निधि मित्तल, अनन्या जैन, मुस्कान गर्ग व वैष्णवी बंसल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


व्योम माहेश्वरी को चाइल्ड ऑफ द ईयर का पुरस्कार
मुुजफ्फरनगर। स्मॉल वंडर्स स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं को विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या मधु जैन ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। प्ले और नर्सरी क्लास के छात्र-छात्राओं ने गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। व्योम माहेश्वरी को चाइल्ड ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा विराट मलिक को प्ले से, आर्कश को नर्सरी से, कशिश को एलकेजी से मोस्ट आउटस्टेंडिंग चाइल्ड का पुरस्कार दिया गया। प्ले में आद्या सिंह को टीचर्स डिलाइट पुरस्कार दिया गया। व्योम व रिदम के अभिभावकों को मोस्ट कोऑपरेटिव व पार्टिसिपेटिव पेरेंट्स चुना गया। आद्या के माता-पिता को पोस्ट पार्टिसिपेटिव का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्कान ने पाया प्रथम स्थान
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बीसीए पंचम सेमेस्टर में मुस्कान गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीसीए विभागाध्यक्ष डा. संजीव तायल ने बताया कि मुस्कान गुप्ता 85.16 प्रतिशत, मुस्कान सिंघल और मीनाक्षी ने 82.05 प्रतिशत, कीर्ति धीमान ने 80.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed