फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मंसूरपुर में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान

मंसूरपुर में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान

Fri, 08 Mar 2019 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
मंसूरपुर में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान
मंसूरपुर में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। मंसूरपुर में रेलवे फाटक बंद करने की सूचना से आक्रोशित क्षेत्र के किसान बृहस्पतिवार शाम रेलवे ट्रैक पर जा बैठे। किसानों ने रेलवे फाटक पर धरना, प्रदर्शन किया। रेल संचालन बाधित होने से कई ट्रेनें प्रभावित रही। देर रात धरने पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान ने डीआरएम से टेलीफोन पर वार्ता करने के बाद किसानों को आश्वासन दिया कि फिलहाल रेलवे फाटक बंद नहीं होगा, यहां पर किसानों की गन्ने की बुग्गियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाएगी। इसके बाद किसानों ने करीब दो घंटे से जारी धरना समाप्त कर दिया।
मंसूरपुर में ओवरब्रिज के नीचे का फाटक रेलवे दोहरीकरण के कारण बंद किया जाना है। बृहस्पतिवार शाम किसानों को सूचना मिली कि रेलवे ने मंसूरपुर रेलवे फाटक को लोहे के गाटर डालकर बंद कर दिया गया है। सूचना पर भाकियू पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल फौजी के नेतृत्व में क्षेत्र के किसान रात करीब साढे़ सात बजे रेलवे ट्रैक पर जाकर बैठ गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। किसानों ने आरोप लगाया कि रेल विभाग बार-बार वादाखिलाफी कर रहा है। बृहस्पतिवार को करीब डेढ़ घंटा ट्रैक जाम करने के बाद किसान रेलवे प्लेटफार्म पर दरी बिछाकर बैठ गए। सूचना पाकर सांसद डॉ संजीव बालियान किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने डीआरएम आरएन सिंह से टेलीफोन पर फाटक बंद हो जाने से किसानों के सामने आने वाली समस्या को बताया। उन्होंने डीआरएम से कहा कि यदि मंसूरपुर रेलवे फाटक को तकनीकी कारणों से बंद करना आवश्यक है, तो प्लेटफार्म से हटकर गन्ना किसानों के लिए अलग से एक वैकल्पिक फाटक की व्यवस्था की जाए। सांसद डॉ बालियान ने किसानों को आश्वासन दिया कि बिना वैकल्पिक फाटक की व्यवस्था हुए मंसूरपुर फाटक को बंद नहीं किया जाएगा। इसके बाद किसानों ने देर रात करीब साढ़े नौ बजे धरना समाप्त कर दिया। उधर, भाकियू नेता चंद्रपाल फौजी ने कहा कि यदि रेलवे विभाग ने वादाखिलाफी की तो 10 मार्च को फाटक पर महापंचायत की जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, विकास बालियान, पंकज राठी, संजीव राठी, जगपाल जोहरा, ऋषिपाल भगत, प्रदीप राठी ,अशोक राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये ट्रेन हुई प्रभावित
मंसूरपुर। किसानों के ट्रैक पर बैठने के कारण कई ट्रेन प्रभावित हुई। जिन्हें आसपास के स्टेशनों पर खड़ा किया। अहमदाबाद मेल, शताब्दी एक्सप्रेस, दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर, उत्कल एक्सप्रेस प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने धरना दिया
मुजफ्फरनगर। रोहाना खुर्द में चकबंदी कराने की मांग को लेकर भाकियू नेता संजीव भारद्वाज के नेतृत्व में किसानों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। किसानों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भी दिया। सतीश भारद्वाज, रुबी त्यागी, दिलशाद पहलवान, विनोदपाल, राजकुमार, ईश्वर फौजी, कुशलपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed