फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बोर्ड बैठक में सर्व सम्मति से आधा दर्जन प्रस्ताव पास

बोर्ड बैठक में सर्व सम्मति से आधा दर्जन प्रस्ताव पास

Tue, 22 Jan 2019 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में सर्व सम्मति से आधा दर्जन प्रस्ताव पास
नगर पंचायत की बैठक में कई प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

पुरकाजी। नगर पंचायत की बैठक में कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। एक प्रस्ताव को लेकर तीन सभासदों ने अपना विरोध जताया, जिसे बहुमत के साथ पास कर दिया गया। नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर फारूकी की अध्यक्षता में मंगलवार को बोर्ड बैठक हुई। सभासदों द्वारा अपने वार्डों में कराए जाने वाले विकास के लिए प्रस्ताव रखे, जिनमें से अधिकांश प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी गई। इसके उपरांत सूली वाला बाग में शहीद पार्क बनाने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर 12 सभासदों द्वारा अपना समर्थन दिया गया, जबकि तीन सभासदों इशरतजहां, आलम कुरैशी, मशरुर खान द्वारा अपना विरोध जताया गया। जूनियर हाईस्कूल को बनवाने का प्रस्ताव रखा गया। इन पर सभी सभासदों द्वारा अपनी सहमति जताई गई। इसके अलावा कस्बे के मेन बाजार सहित गली मोहल्लों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने आदि प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। बैठक में ईओ मनोज यादव, लिपिक समर काजमी के अलावा सभासद मोहम्मद सुलेमान, कबीर हुसैन, दीपू वर्मा, आलम कुरैशी, नदीम कुरैशी, निसार अहमद, मसरूर खान, शमशेर फरीदी, नरेंद्रपाल, नौशाद फरीदी, राखी, इशरतजहां, स्मायला आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed