{"_id":"5c436a7fbdec22736b5e92bf","slug":"11547922047-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता जागरुकता को नुक्कड़ नाटिका का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता जागरुकता को नुक्कड़ नाटिका का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। केके जैन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनुराम जैन के मार्गदर्शन व प्रवक्ता सुधीर पांडेय के संयोजन में कालेज के छात्रों ने नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान जागरूकता हेतु सशक्त अभियान चलाया।
मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए छात्र अर्कित सैनी, फैज, हिमांशु, मनीष, कुणाल जैन, आकाश, अविनाश, रजनीश, अभिषेक, रचित व सचिन ने जीवंत अभिनय के माध्यम से नुक्कड़ नाटक रेलवे स्टेशन पर प्रस्तुत किए। अध्यापक जयप्रकाश गौतम ने बताया कि स्वस्थ व मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए मतदाताओं का जागरूक होना जरूरी है। जागरूक मतदाता ही मतदान प्रतिशत बढ़ाते हैं। जागरूक होकर ही हम शिक्षित व इमानदार प्रत्याशियों को चुनकर प्रगतिशील सरकार के गठन में सहयोग करते हैं। मतदान करना प्रत्येक मतदाता का पुनीत कर्तव्य है। प्रबंधक राजीव जैन ने कालेज के साथी शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अपने अपने क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु जागरूकता में सहयोग करें। मौके पर डॉ. महेंद्र पांडेय, सुरेश यादव, जेपी गौतम, एसके पांडेय, ऋषभ व विनीत आदि का विशेष सहयोग रहा।