{"_id":"5c38e631bdec2273aa6b9c33","slug":"11547232817-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका बोर्ड की बैठक में स्वकर प्रणाली के विरोध में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका बोर्ड की बैठक में स्वकर प्रणाली के विरोध में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड बैठक में स्वकर प्रणाली का विरोध, हंगामा
खतौली। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में स्वकर प्रणाली का प्रस्ताव पारित करने को लेकर सभासदों ने हंगामा किया। हालांकि तीन सभासद इस प्रस्ताव को लागू करने के पक्ष में रहे। सभासद हंगामा करते हुए बैठक को छोड़कर बाहर निकल गए। हालांकि बाहर सभासद आपस में उलझ गए।
खतौली नगर पालिका परिषद के सभागार में बोर्ड की बैठक चेयरमैन बिलकीस बेगम की अध्यक्षता में शुरू हुई। ईओ अनूप राय ने बैठक में पहला प्रस्ताव पिछली बोर्ड की बैठक के कार्य की पुष्टि का रखा। जिसको सभी सभासदों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इसके बाद ईओ ने स्वकर प्रणाली का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को लागू करने को लेकर सभासदों ने हंगामा किया। बैठक में तीन सभासदों ने इस प्रस्ताव को पारित करने पक्ष रखा। जिसको लेकर अन्य सभासदों ने बैठक में हंगामा शुरू कर दिया। विरोध करने वाले सभासदों का कहना था कि वे सभी प्रस्तावों को पारित करने के पक्ष हैं। लेकिन स्वकर प्रणाली का प्रस्ताव पारित नहीं होने देंगे। स्वकर प्रणाली के प्रस्ताव के विरोध में जो सभासद थे वे सभी बोर्ड की बैठक बीच में छोड़कर बाहर निकल आए। बाहर निकलते ही कुछ सभासद इस प्रस्ताव को लेकर आपस में ही उलझ गए। जिनको समझा बुझाकर शांत किया गया।