फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पतन का कारण होता है अहंकार: खेमचंद कौशिक

पतन का कारण होता है अहंकार: खेमचंद कौशिक

Fri, 04 Jan 2019 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
पतन का कारण होता है अहंकार: खेमचंद कौशिक
पतन का कारण होता है अहंकार: खेमचंद कौशिक
विज्ञापन

मीरापुर। बालाजी धाम परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथाव्यास पंडित खेमचंद कौशिक ने कहा कि अहंकार किसी भी स्त्री और पुरुष के पतन का कारण बनता है। विषम परिस्थितियों में भी भगवान का स्मरण करना नहीं छोड़ना चाहिए।

कथाव्यास पंडित खेमचंद कौशिक ने अनेक रोचक प्रसंग सुनाते हुए श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि पत्नी के लिए पवित्र धर्म सर्वोच्च है। जीवन में रूप, धन अथवा शक्ति का अभिमान स्त्री-पुरुषों के लिए पतन का कारण बनता है। इसलिए बढ़ते हुए सम्मान से अभिमान का जन्म नहीं होना चाहिए। गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए कथाव्यास ने कहा कि गोपियों के मन में अभिमान होने से ही भगवान कृष्ण ने उनको कुुछ समय के लिए छोड़ दिया था। इसलिए विषम परिस्थितियों में भी भक्त को भगवान का स्मरण एक पल के लिए भी छोड़ना चाहिए। कथाव्यास ने गोपी-उद्धव संवाद तथा कृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंगों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे श्रद्धालु झूमने पर विवश हो गए। आयोजन में महंत राजपाल सुकरालिया, पंकज संगल, पंकज गोयल, अरविंद तायल, नीरज मेरठ, मोहित कुमार, बिजेंद्र व जगमोहन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed