{"_id":"5c1be1d1bdec2256d642474c","slug":"11545331153-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी विधायक बुक्कल नवाब के बयान पर आग बबूला हुए उलमा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी विधायक बुक्कल नवाब के बयान पर आग बबूला हुए उलमा...
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा विधायक बुक्कल नवाब के हनुमान जी को मुसलमान बताने वाले बयान को लेकर देवबंदी उलमा आग बबूला हो गए हैं। उलमा का कहना है कि बुक्कल नवाब का बयान बेतुका है इसलिए उन्हें अपने बयान को वापस लेते हुए इसके लिए मुसलमानों और दूसरे धर्म के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।
फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी ने कहा कि किसी भी देवी देवता के सिलसिले में भावनाओं के खिलाफ ऐसे बयान देना जो हकीकत से परे है दुरुस्त नहीं है। ऐसे बयान मुल्क और समाज के लिए नुकसान दायक हो सकते हैं। जो लोग ऐसे बयान दे रहे हैं उन्हें ऐसे बयान देने से बाज आना चाहिए। हनुमान जी हो या कोई देवी देवता हों उनके खिलाफ इस तरह की बात करना जिससे किसी भी धर्म के लोगों को तकलीफ पहुंचे या उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हों इससे गुरुेज करना चाहिए। ऑल इंडिया दावातुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आमिल-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि बुक्कल नवाब ने जिस तरह का बयान दिया है कि हनुमान जी मुसलमान थे यह सरासर बेतुका और बिना किसी प्रमाण का है। यह ऐसे लोग हैं जो शोहरत हासिल करने के लिए ऐसे बयान देते हैं यह नाम और शोहरत के भूखे हैं। उन्होंने कहा कि हमें उन चीजों के बारे में बात करनी चाहिए जिसका प्रमाण हो हमारी किसी किताब में नहीं लिखा है कि हनुमान जी मुसलमान थे। इसलिए बुक्कल नवाब को अपना बयान वापस लेकर मुसलमानों और दूसरे धर्म के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही सरकार को चाहिए कि वह इस तरह के लोगों पर लगाम कसे। बीजेपी विधायक बुक्कल नवाब ने बयान दिया है कि हनुमान जी मुस्लिम थे। इसलिए मुसलमानों के नाम हनुमान की तरह रखे जाते हैं। रहमान, रमजान, फरहान, सुलेमान, सलमान, जीशान, कुर्बान यह जितने भी नाम रखे जाते हैं वो करीब करीब उन्हीं पर रखे जाते हैं।