फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लखनऊ किसान महाकुंभ के लिए रवाना हुए किसान

लखनऊ किसान महाकुंभ के लिए रवाना हुए किसान

Sat, 27 Oct 2018 01:01 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ किसान महाकुंभ के लिए रवाना हुए किसान
किसान महाकुंभ के लिए रवाना हुए किसान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लखनऊ में किसान महाकुंभ के लिए जिले से 50 किसान रवाना हुए। शुक्रवार को उप निदेशक कृषि नरेंद्र सिंह एवं बीज विकास निगम के प्रबंधक कुशलपाल सिंह गहलौत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उप निदेशक ने बताया कि लखनऊ में किसानों को जागरूक करने के लिए लखनऊ में किसान महाकुंभ का आयोजन किया गया है। गुरुवार को भी पचास किसानों को लेकर एक बस लखनऊ के लिए रवाना हुई थी। ये किसान एक दिन महाकुंभ में प्रतिभाग करने के बाद लौट आएंगे।


ग्रामीणों ने नहीं करने दी जांच
मुजफ्फरनगर । ब्लॉक चरथावल के ग्राम पावटी खुर्द में विकास कार्यों की जांच करने के लिए पहुंची टीम को ग्रामीणों के विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा। ग्राम प्रधान के खिलाफ की गई शिकायत पर शुक्रवार को डीएसटीओ अशोक कुमार तथा आरईएस के जेई चंद्र सिंह ग्राम पावटी खुर्द जांच करने के लिए गए थे। लेकिन ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। टीम शिकायत की जांच नहीं कर पाई। डीएसटीओ ने बताया कि उन्होंने एसएसपी से पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की थी लेकिन पुलिस भर्ती परीक्षा तथा उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते पुलिस बल नहीं मिल सका था।
विज्ञापन



जिला विकास अधिकारी करेंगे जांच
मुजफ्फरनगर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरत लाल गोंड को लेकर वायरल हुई आडियो की जांच जिला विकास अधिकारी मोतीलाल व्यास को सौंपी गई है। बताया जाता है कि जिला विकास अधिकारी ने समाज कल्याण विभाग के बाबुओं को बुलाकर उनसे इस संबंध में जानकारी ली। डीडीओ ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed