फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   समिति में गन्ना सटटा बेसिक कोटा मेले का प्रदर्शन

समिति में गन्ना सटटा बेसिक कोटा मेले का प्रदर्शन

Thu, 27 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
समिति में गन्ना सटटा बेसिक कोटा मेले का प्रदर्शन
समिति में गन्ना सट्टा बेसिक कोटा मेले का प्रदर्शन
विज्ञापन

मोरना। गन्ना समिति मोरना कार्यालय में गन्ना सट्टा बेसिक कोटा मेले का प्रदर्शन किया गया, जिसमें मोरना मिल, खाईखेड़ी, टिकौला, खतौली, मंसूरपुर, देवबंद आदि किसानों से प्राप्त आपत्ति दर्ज की गई और समस्याओं का समाधान किया गया। यह सट्टा प्रदर्शन 30 सितंबर तक चलेगा। वहीं, मेले में गांव नंहेड़ा के स्टाल ग्रामीणों ने सुपरवाइजर की अनुपस्थिति को लेकर हंगामा कर जिला गन्ना अधिकारी को मामले से अवगत कराया।

दि गंगा चीनी मिल मोरना के तत्वावधान में गन्ना पंाच दिवसीय गन्ना सटटा प्रदर्शन मेले का आयोजन मिल परिसर में स्थित गन्ना समिति कार्यालय पर किया गया है। मेले की जानकारी देते हुए सचिव यशपाल ढाका व सचिव संजय कुमार ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए गन्ना सट्टे का प्रदर्शन किया जा रहा है। मोरना मिल से जुड़े किसानों का करीब 40 लाख क्विंटल टिकौला, खतौली, खाईखेड़ी, मंसूरपुर, देवबंद आदि मिलों से जुड़े किसानों का करीब 60 लाख क्विंटल गन्ना सट्टे का प्रदर्शन समिति पर कराया गया है। बुधवार की सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किसानों के लिए गन्ना सट्टा प्रदर्शन के लिए अलग-अलग स्टाल लगाए गए हैं। मेले के दौरान गांव नन्हेड़ा के ग्रामीणों के द्वारा अधिकारियों के स्टाल पर नहीं होने के कारण हंगामा खड़ा होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी ड़ा आरडी द्विवेदी ने मौके पर आकर मेले का निरीक्षण कर खाईखेड़ी मिल अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए समय से मेले में आने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed