{"_id":"5b8d871a42c792465864542b","slug":"11536001818-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का रही केंद्र
खतौली/रतनपुरी। नगर एवं देहात क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों को फूलों से सजाया गया और सुंदर सुंदर झांकियां लगाई गई। सोमवार की शाम से ही मंदिरों में श्रद्धालु झांकियां देखने पहुंचने लगे थे। झांकियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़भाड़ रही। उधर, गांव रतनपुरी में मनसा देवी मंदिर समिति के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
मंदिर समिति की ओर से राधा-कृष्ण, सुदामा श्रीराम दरबार, शिव एवं पार्वती झूला झूलते नन्हे कन्हैया, श्रीराम जानकी सहित हनुमान जी की सुंदर सुंदर झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। इससे पहले, सोमवार सुबह आठ बजे पंडित सुभाषचंद शर्मा द्वारा मनसा देवी मंदिर पर हवन यज्ञ किया गया। डीजे पर बजते भजनों की धुन पर भक्त झूमते नाचते झांकियां लेकर निकले। शोभायात्रा रतनपुरी में मनसा देवी मंदिर से प्रारंभ होकर शिव मंदिर तथा मुख्य गलियों से होते हुए बस स्टैंड के सामने से वापस मनसा देवी मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। रात में मटकी फोड़ने का कार्यक्रम तथा कान्हा का जागरण हुआ, जिसमें महावीर सिंह एंड पार्टी ने कान्हा का गुणगान किया। समिति के अध्यक्ष तरसपाल सिंह चेयरमैन और समिति सचिव बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में गुलाब सिंह, नरेश कुमार, कालू सिंह, पंडित राजकुमार शर्मा, जयवीर सिंह, कपिल कुमार, मोनू सिंह, अर्जुन सिंह, अभिषेक कुमार, मोहित कुमार, अमित कुमार, सुनील, वैभव शर्मा, कृष्ण राघव, शुभम कुमार आदि का सहयोग रहा।