{"_id":"5b8992cb42c79246424d757a","slug":"11535742667-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा सभी
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि उनका मोर्चा प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन से इंकार किया।
कस्बे के काधंला रोड पर आयोजित राष्ट्रीय एकता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने पत्रकार वार्ता में कहा कि उनका मोर्चा सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। भाजपा अथवा किसी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि उनका किसी पार्टी से गठबंधन नहीं होगा। अलग मोर्चा बनाने की आवश्यकता क्यों पड़ी, क्या परिवार में उन्हें सम्मान नहीं मिला, इस प्रश्न पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों के हालात खराब है। प्रदेश के उपेक्षित लोगों के लिए यह मोर्चा बना है। परिवार में बुजुुर्गों का सम्मान नहीं है। नेताजी हर दु:ख दर्द में शामिल रहा हूं। बुजुर्गों को सम्मान न मिलने तथा उनकी उपेक्षाओं के कारण उन्हें मोर्चा बनाने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने परिवार के किसी भी सदस्य व सपा के किसी भी नेता के बारे में कुछ भी कहने से इंकार किया। दो वर्षों के इंतजार के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। प्रदेश की योगी और मोदी सरकार के बारे में उन्होंने कहा कि चारों तरफ लूट मची हुई है। प्रदेश के हालात खराब है। गरीब किसान परेशान है। आजादी के बाद 70 सालों में गरीब व किसान की दशा में कोई सुधार नहीं हुआ। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा उत्तर प्रदेश की तस्वीर व तकदीर बदलेगा।