फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लगातार दूसरे दिन कलक्ट्रेट में गरजे सरकारी कर्मचारी

लगातार दूसरे दिन कलक्ट्रेट में गरजे सरकारी कर्मचारी

Fri, 31 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
लगातार दूसरे दिन कलक्ट्रेट में गरजे सरकारी कर्मचारी
हर हाल में पुरानी पेंशन बहाल हो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी लगातार दूसरे दिन कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने बुढ़ापे में जीवकोपार्जन के लिए पेंशन को जरूरी बताते हुए नई पेंशन व्यवस्था नहीं होने देने का एलान किया।

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बृहस्पतिवार को शिक्षकों व कर्मचारियों का कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ माननीय सांसद पुरानी पेंशन व्यवस्था ले रहे हैं, जबकि 40 वर्षों की सेवा के बाद भी कर्मचारियों व शिक्षकों को सेवा समाप्ति के बाद खाली हाथ घर भेजने की कवायद की जा रही है। वक्ताओं ने संसद में राजनीतिक पार्टियों द्वारा पीएफआरडीए बिल पास करने को कर्मचारियों व शिक्षकों के लिए काला कानून बताया। दूसरे दिन राजेंद्र सिंह व अशोक शर्मा की अध्यक्षता और कुलदीप शर्मा व राकेश राठी के संचालन में हुए धरना प्रदर्शन पर बालिंद्र सिंह, रविंद्र नागर, अवनीश राठी, कुलदीप शर्मा, पीयूष राणा, जीएल शर्मा, यूसी वर्मा, राहुल चौधरी, कमलेश चंद रॉय, प्रतिभा शर्मा, नीलम रानी, सुषमा देवी, मिथलेश शर्मा, लखनवीर सिंह, पूरण सिंह, सुनील शर्मा, योगेश शर्मा, आदर्श चौधरी व रोहताश समेत अन्य कर्मचारी व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed