{"_id":"5b47aab24f1c1b07278b630a","slug":"11531423410-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी निकासी को लेकर रामपुरी में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी निकासी को लेकर रामपुरी में हंगामा
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर के रामपुरी मौहल्ले में नालियों का पानी सड़कों पर बहने से हंगामा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नागरिकों को समझाया। बीते तीन माह से अपने घर के सामने नालियों में नागरिकों ने हद बंदी कर रखी है, जिससे पानी की निकासी बंद है। मोहल्ले के लोग डब्बों से नालियों का पानी निकाल रहे हैं।
शहर के मोहल्ला रामपुरी की गली नंबर आठ में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब एक व्यक्ति ने सड़क रास्ते पर मिट्टी की ट्राली डाल दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मोहल्ला वासियों से आपसी सुलह के साथ निकासी बनाने की बात कही, मगर कोई भी किसी सुनने को तैयार नहीं हुआ। पिछले तीन माह से यहां नालियों से पानी की निकासी बंद है। घरों का पानी सड़क पर भरा है। क्षेत्र की महिलाएं कई बार पालिका सदस्य और नगर पालिका प्रशासन से गुहार लगा चुकी है। नालियों में पीछे का कूड़ा आगे बहाने के कारण से यह विवाद शुरू हुआ। मकान मालिकों ने अपने घर के आगे नालियों में रुकावट कर दी। अनिल, विष्णु, ऋषिपाल, विजेंद्र, दीपक, ऋतु ने बताया कि हर दिन प्लास्टिक के डिब्बों से नालियों का पानी निकाल रहे हैं। लोगों की जिद के कारण नालियों में पानी की निकासी बंद है। घरों में वापिस गंदा पानी पहुंच रहा है। बदबू फैलने से बीमारियों बढ़ रही हैं। सांस लेना दूभर हो गया है। सरस्वती, सुनीता, सुमित्रा, रेखा, बेबी, सुदेश, संतोष, अंजना आदि ने महिलाओं ने कहा कि पूरी नाली में 50 जगह बंद लगा दिए गए ह़ैं। ऐसे में कैसे पूरी गली का पानी नाले में जाये। पालिका प्रशासन को अवगत कराया गया है, लेकिन समस्या जस की तस है।