{"_id":"5b33dc814f1c1b214d8b8d38","slug":"11530125441-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला में करियर की संभावनाएं अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला में करियर की संभावनाएं अधिक
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में ललित कला अकादमी के तत्वाधान में चल रही कलांगन की कार्यशाला में विद्यार्थियों को बताया गया कि कला के माध्यम से हम अपना भविष्य भी बना सकते हैं। करियर की इसमें अपार संभावनाएं हैं।
डीएवी कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. रजनीश गौतम ने कहा कि बाल एवं युवा कलाकारों के लिए यह कार्यशाला उपयोगी सिद्ध होगी। कला एक अभिव्यक्ति का माध्यम ही नहीं है, जीवन यापन का साधन भी बन रही है। करियर की इसमें अपार संभावनाएं है। खासकर शिक्षा के क्षेत्र में काफी नौकरी हैं। उन्होंने ग्राफिक कला की विभिन्न तकनीकों पर शोध प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने म्यूरल बनाकर विद्यालय के स्वरूप को सजाने संवारने का काम किया। जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर की पिंकी देवी और मोनिका ने मिलकर विद्यालय के बरामदे में एक बहुत ही सुंदर पैनल निर्मित किया। पैनल में लोक कलाकार, लोक संगीत के साथ आनंद की अनुभूति व्यक्त कर रहे हैं। ज्योति चौहान, आर्यन, अनमोल, देवदयाल, भावना, ज्योति कश्यप, विपुल, अमान, आंचल, प्रिया सैनी, लवानिका, इंदू, मधु, अमरीश, सविता आदि रही।