फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गंगा दशहरे पर ठंडा शरबत पिलवाया

गंगा दशहरे पर ठंडा शरबत पिलवाया

Sat, 23 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
गंगा दशहरे पर ठंडा शरबत पिलवाया
गंगा दशहरे पर राहगीरों को शर्बत पिलाया
विज्ञापन

बुढ़ाना। गंगा दशहरे के अवसर पर भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत दिलवाने के लिए शर्बत पिलवाया गया।
कस्बा तथा देहात में शुक्रवार को गंगा दशहरे के पावन पर्व पर कस्बा तथा देहात क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर भक्तों ने स्टाल लगाकर राहगीरों को ठंडा शर्बत पिलवाया। बजाज चीनी मिल भैंसाना के मुख्यद्वार पर चीनी मिल के वीपी राज सिंह चौधरी ने स्टाल लगवाया। बुढ़ाना-खतौली मार्ग पर चलने वाले पैदल, साइकिल व बाइक सवारों व चोपहिया वाहन चालकों को रोककर शरबत पिलवाया गया। इस मौके पर चीनी मिल के सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कस्बे की नई तहसील के पास निरंजन स्वरूप मार्किट के दुकानदारों ने भी शर्बत का स्टाल लगाया। सुबह से शाम तक राहगीरों को शर्बत पिलवाया गया। इस मौके पर सहकारी समिति के चेयरमैन सुरेंद्र सहरावत, संदीप उजलायन, संजय राणा, सोनू सहित बाजार के सभी दुकानदार मौजूद रहे। कस्बे के छोटे बाजार में भी ग्राहकों को शर्बत पिलवाया गया। क्षेत्र के गांव फुगाना, बिटावदा, खरड़ आदि गांवों में भी ग्रामीणों ने राहगीरों को ठंडा शर्बत पिलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed