{"_id":"5b1c1f9a4f1c1bf96e8b74dc","slug":"11528569754-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाशा के जादू ने लोगों को किया हैरतअंगेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाशा के जादू ने लोगों को किया हैरतअंगेज
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाशा के जादू ने लोगों को किया हैरतअंगेज
मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के पंडाल में जादूगर पाशा ने जादू दिखाकर लोगों को हैरतअंगेज कर दिया। उन्होंने एक के बाद एक इतने जादू दिखाए की महिला और बच्चे तालियां बजाने को मजबूर हो गए।
दि गुड़ खांडसारी एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन के द्वारा आयोजित जादूगर पाशा के कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन अंजू अग्रवाल, वैश्य महासभा की अध्यक्ष नीलिमा अग्रवाल और डीएम राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद जादूगर पाशा ने अपने जादू दिखाने प्रारंभ किए। अपने जादू के कार्यक्रमों से पाशा ने सभी को हैरत में डाल दिया। उन्होंने कागज का कबूतर हाथ में लिया और सबके सामने ही उसे जिंदा कबूतर दिखाकर उड़ा दिया। उन्होंने ऐसे कई जादू दिखाए जिसे देखकर दांतों तले अंगुलियां दबा ली। दो घंटे तक एक के बाद एक जादू दिखाया। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय मित्तल, सुरेंद्र बंसल, हरीशंकर मूंधडा, राजेश गोयल, संजय मिश्रा, अमित जैन, राजेंद्र सिंघल, कृष्णचंद, मनीष चौधरी, नितिन सिंघल, कुलवंत, रेवतीनंदन, ब्रजगोपाल छारिया, प्रमोद मित्तल, अशोग गर्ग, भूदेव सिंह आदि रहे।