{"_id":"5b05b9a94f1c1be1408b763f","slug":"11527101865-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा समाप्त होने के भय से डिपो की बसें संभाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा समाप्त होने के भय से डिपो की बसें संभाली
Updated Thu, 24 May 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह संविदा कर्मचारी काम पर लौटे
खतौली। संविदा समाप्त कर देने के भय से चालक और परिचालक वापस रोडवेज डिपो में लौटने लगे हैं। एआरएम ने गैरहाजिर होने पर 12 चालक व परिचालकों को संविदा समाप्त करने का नोटिस भेजा था। इनमें से करीब छह चालक और परिचालक डिपो में काम पर लौट आए हैं।
एआरएम रणजीत सिंह ने बताया कि डिपो में 12 चालक व परिचालक गैरहाजिर चल रहे थे, जिस कारण 12 बसों का संचालन बिल्कुल बंद था। इससे डिपो को काफी नुकसान हो रहा था। इन चालक व परिचालकों को लगातार चेतावनी दी गई थी, इसके बावजूद काम पर नहीं लौटे थे। इसलिए पिछले सप्ताह इन चालक व परिचालकों को नहीं लौटने पर संविदा समाप्त करने का नोटिस जारी किया गया था। साथ ही यह निर्देश दिया था कि वे 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण भी देंगे। एआरएम के मुताबिक संविदा समाप्त कर देने के भय से छह चालक व परिचालक काम पर लौट आए हैं। 31 मई तक काम पर नहीं लौटने वाले कर्मियों की संविदा समाप्त कर दी जाएगी।