{"_id":"5afc7e7d4f1c1bdf408b5d6a","slug":"11526496893-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहाना में भी हो सकता है बनारस जैसा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहाना में भी हो सकता है बनारस जैसा हादसा
Updated Thu, 17 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहाना। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क मार्ग प्राधिकरण द्वारा मुजफ्फरनगर सहारनपुर फोरलेन पर सड़क एवं पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। रोहाना मिल में निर्माणाधीन पिलर का पुल बनाया जा रहा है, जिसके ऊपर खुले हुए बड़े बीम रखे हैं। प्रशासन की लापरवाही के कारण यहां पर भी बनारस जैसा बड़ा हादसा हो सकता है।
रोहाना मिल में भी उत्तर प्रदेश राज्य सड़क मार्ग प्राधिकरण (उपसा) द्वारा सड़क एवं पुलों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। किसानों, व्यापारियों ने निर्माण कार्यों को सिंगल पुल बनाए जाने का विरोध करते हुए छह माह पूर्व रुकवा दिया था। छपार मोड़ पर दो पिलर खड़े कर उसके ऊपर की बीम खुले रखे हैं। जिसके ऊपर आज तक न तो कोई सपोट है, न ही उसके ऊपर लेंटर डाला गया। इस पुल के नीचे फुटकर व्यापारी ने अपने ठेले लगा रखे हैं, यदि खुले बीम किसी भी कारण नीचे गिर गए तो बड़ा हादसा भी हो सकता है। मिल में अधूरे पड़े इस पुल के बराबर सड़क से मुजफ्फरनगर-सहारनपुर के लिए तमाम प्रशासनिक अधिकारियों और वीआईपी लोगों का आवागमन रहता है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यदि कोई बनारस की तरह कोई हादसा होता है, तो प्रशासन की लापरवाही की पोल खुल जाएगी। इस निर्माण कार्य का ठेका उपसा ने एप्को कंपनी को दे रखा है। जिसकी लापरवाही उजागर हो रही है। प्रगतिशील किसान पंकज भगत, व्यापारी प्रवेश त्यागी का कहना है की इस पुल के ऊपर लेंटर डालना चाहिए, जिससे कोई हादसा न हो सके।