{"_id":"5aecac684f1c1b5c098b8168","slug":"11525460072-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राहमण समाज ने सांसद के प्रति रोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राहमण समाज ने सांसद के प्रति रोष जताया
Updated Sat, 05 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। गांव नाईपुरा में ब्राह्मण समाज की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सांसद डा. संजीव बालियान के दबाव में चरथावल एसओ को निलंबित किए जाने की निंदा करते हुए उन्हें तुरंत बहाल करने की मांग की गई।
गांव नाईपुरा में ब्राह्मण समाज की बैठक ओमप्रकाश शर्मा के निवास स्थान पर हुई। विजय पाल शर्मा ने कहा कि चरथावल में भाजपा व भाकियू कार्यकर्ताओं में किसी बात को लेकर आमने सामने आ गए थे। इस प्रकरण में चरथावल थाना प्रभारी गिरीश चंद शर्मा ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मुजफ्फरनगर किसान गोष्ठी के दौरान सांसद डा. संजीव बालियान से कार्यकर्ताओं ने अपनी ही सरकार में कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न होने की बात कही तो, उन्होंने एसएसपी को नाराजगी जाहिर करते हुए तुरंत एसओ को निलंबित करने को कहा था। एसएसपी ने सांसद के दबाव में आकर चरथावल एसओ को निलंबित कर दिया। जिसके विरोध में ब्राह्मण समाज ने बैठक कर सांसद द्वारा एसओ को लाइन हाजिर कराने की कड़े शब्दों में निंदा की।
बैठक में ओम प्रकाश शर्मा ने एसएसपी से घटना की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने और चरथावल एसओ को बहाल करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि एसओ को बहाल नहीं किया गया तो, ब्राह्मण समाज सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होगा। संचालन मदन पाल शर्मा ने किया। बैठक में मुकेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, अरविंद पराशर, रमेश चंद शर्मा, लक्ष्मीकांत, राजवीर, मंगल शर्मा, मूलचंद, राजकिशोर, रतनपाल आदि मौजूद रहे।