{"_id":"5ad4f2694f1c1b9b098b4e58","slug":"11523905129-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने को बुधवार को चलेगा महाबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने को बुधवार को चलेगा महाबली
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। नगर में जानसठ तिराहे पर अतिक्रमण तथा आए दिन लगने वाले जाम को देखते हुए एसडीएम सतर्क हो गए हैं। उन्होंने नगर पंचायत ईओ को पत्र भेजकर बुधवार से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलवाने के निर्देश दिए हैं।
जीटी रोड पर जानसठ तिराहे पर रोडवेज बसों को रोकने तथा ई-रिक्शाओं के जमघट लगने से जाम लग जाता है। जिससे आम लोगों के साथ अधिकारियों तक की गाड़ियां घंटों जाम में फंस जाती है। एसडीएम अतुल कुमार ने नगर को जाम से मुक्त कराने के लिए बुधवार से जेसीबी चलवाने के निर्देश नगरपालिका ईओ को दिए हैं। अतिक्रमण हटवाने को एसडीएम खुद की सीओ डा. राजीव कुमार सिंह व पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर मौजूद रहेंगे। जानसठ तिराहे पर जाम इसलिए लगता है, क्योंकि तिराहे के आसपास चालक रोडवेज बसों को रोककर सवारियां उतराते हैं और चढ़ाते हैं। इसलिए तिराहे के पास रोडवेज बसों के रोकने पर उनके चालान काटे जाएंगे।