फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वरात्र में आसमान पर फल-ड्राइफूट्स के दाम

वरात्र में आसमान पर फल-ड्राइफूट्स के दाम

Tue, 20 Mar 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
वरात्र में आसमान पर फल-ड्राइफूट्स के दाम
नवरात्र की थाली हुई महंगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नवरात्र के चलते बाजार में महंगाई का तड़का लग गया है। फलों के साथ ड्राइफ्रूट के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं को व्रत रखना महंगा पड़ रहा है। सबसे अधिक असर ड्राइफ्रूट्स पर पड़ा है। तीन दिन में दाम उछाल आ गए हैं। वहीं, फलों की मांग बढ़ने के बाद दाम भी बदल गए है। महंगाई की मार से श्रद्धालुओं के साथ आम लोग भी प्रभावित हो गए हैं। नवरात्र के व्रत रखने वाले श्रद्धालु अन्न और नमक-मिर्च का ग्रहण नहीं करते हैं। नौ दिन फलाहार और ड्राईफ्रूट्स, दूध, दही के साथ आलू, कुट्टू के आटा से तैयार भोजन करते है। नवरात्र लगते ही बाजार में महंगाई ने पैर पसार लिए हैं। फलों के साथ ड्राईफूट्स के दाम बढ़ गए हैं। इससे व्रत रखने वालों को अधिक परेशानियों हो गई है। सबसे अधिक गृहणियों पर असर पड़ा है। फल के साथ पूजा की सामग्री भी इस बार आसमान छू रही है।
दूध-दही की मांग अधिक
मुजफ्फरनगर। नवरात्र पर्व पर दूध और दही की मांग भी अधिक बढ़ गई है। डेयरियों के अलावा किराने की दुकानों पर दूध के पैकेट आदि खूब मांग में है। शहर में दूध के दाम भी प्रति लीटर पर दो रुपये तक बढ़ गए है। शहर में दूध 50 से 55 रुपये प्रति लीटर है। जबकि गाय के दूध का मूल्य भी 30 से 40 रुपये प्रति लीटर चल रहा है। उसी प्रकार दही का मूल्य सपरेटा में 40 और सॉलिट फैड से बनी दही 80 रुपये किलो तक बिक रही है।
विज्ञापन

आम 200 रुपये, अनार 180 तक पहुंचा
मुजफ्फरनगर। फलों का राजा आम सबसे ऊंचे पायदान पर है। विदेशी नस्ल का यह आम 200 रुपये किलो तक बिक रहा है। जबकि नवरात्र लगने के बाद अनार भी 160 से बढ़कर 180 रुपये किलो तक बाजार में मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइफ्रूट------मूल्य
मखाना------680
बादाम------700
काजू-------850
पिस्ता------1650
किशमिस-----230
छुआरा--------110
गोला---------185
--------------
फल------मूल्य
आम-------200
सेब--------120
अंगूर-------100
चीकू--------60
पपीता-------40
संतरा--------60
तरबूज---------30
स्ट्राबेरी---------250
खरबूजा--------100
अनानास--------150
केला-----------60 प्रतिदर्जन
कीवी-----------35 प्रतिपीस

(फोटो समाचार)
महंगाई से जीना मुहाल
केशवपुरी निवासी बीना राठी ने कहा कि नवरात्र पर्व के लगते ही फल, ड्राइफ्रूट्स के दाम बढ़ गए हैं। कुट्टू का आटा भी 140 रुपये तक महंगा हो गया है। वस्तुओं के दाम बढऩे से रसोई का बजट भी बिगड़ रहा है। व्रत रखने भारी पड़ रहे हैं।
----------
फलों के दाम सबसे अधिक
फ्रैंड्स कालोनी निवासी नेहा त्यागी आम, अनार, संतरा, चीकू ऐसा कोई फल नहीं है, जिसके दाम आसमान नहीं छू रहे हैं। व्रत प्रारंभ होते ही बाजार पर महंगाई हावी हो गई है। त्योहारों पर महंगाई कंट्रोल होनी चाहिए।
-----------
पूजा की सामग्री भी महंगी
गांधी कालोनी निवासी तेजस्वनी ने कहा कि त्योहार नजदीक आते ही व्यापारी वस्तुओं के दाम बढ़ा देते है। पूजा की सामग्री के अलावा व्रत में खाने-पीने वाली वस्तुओं का मूल्य बढ़ गया है। ऐसे में श्रद्धालुओं पर महंगाई का असर पड़ रहा है।

त्योहारों पर कम हो महंगाई
नई मंडी निवासी पल्लवी ने कहा कि महंगाई के दौर में श्रद्धालुओं के साथ आम लोगों का भी बुरा हाल है। हर वस्तु के दाम दिन-रात बढ़ रहे हैं। फल, सब्जी के साथ ड्राइफ्रूट, तेल-घी के साथ दूध-दही के भी दाम बढ़े हुए हैं। इससे जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed