फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बीएसए और तहसील का कनेक्शन काटा

बीएसए और तहसील का कनेक्शन काटा

Fri, 16 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
बीएसए और तहसील  का कनेक्शन काटा
सरकारी कार्यालयों पर 5.50 करोड़ रुपये बकाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिलेे के सरकारी कार्यालयों पर बिजली विभाग का पांच करोड़ 50 लाख बकाया है। मार्च में ही वसूली को लेकर विभाग ने कठोर कदम उठाते हुए तहसील जानसठ और बीएसए दफ्तर का कनेक्शन काट दिया है। सबसे बड़े बकाएदार बेसिक शिक्षा विभाग और नगर पालिका परिषद हैं।
बिजली विभाग का बिल जमा करने में लापरवाही आम जनता ही नहीं सरकारी विभाग भी कर रहे हैं। विभाग ने भी अब आम जनता की तरह सरकारी दफ्तरों के कनेक्शन भी काटने शुरू कर दिए हैं। बिजली विभाग ने तहसील जानसठ और बीएसए ऑफिस का कनेक्शन काट दिया है। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग पर ही बिजली विभाग का सबसे ज्यादा दो करोड़ 79 लाख बकाया है। इसके बाद नगरपालिका परिषद पर एक करोड़ बकाया है। बिजली विभाग के अनुसार आबकारी विभाग पर 26 हजार, जिला उद्योग केंद्र पर 71 हजार, जिला ग्रामोद्योग पर 13 हजार, कृषि विभाग पर 2.10 लाख, जिले के सभी बीडीओ पर 25 लाख, स्पोर्ट्स स्टेडियम पर 1.30 लाख, गन्ना विभाग पर चार लाख, जिला चिकित्सालय पर 73 लाख, पशु चिकित्सालय पर 16 हजार, न्याय विभाग पर 10 लाख, आवास विकास पर 5.50 लाख, लोक निर्माण विभाग पर 1.10 लाख, पूर्व माध्यमिक पर 18 लाख, आईटीआई पर 1.24 लाख, सोल्जर बोर्ड पर 1.20 लाख, जिला सूचना कार्यालय पर 4.90 लाख, जानसठ तहसील पर 2.50 लाख, सेल्स टेक्स विभाग पर 89 हजार, रजिस्ट्री विभाग पर 2.64 लाख, मंडी समिति पर 3.92 लाख, राजकीय नलकूप पर 60 हजार, डायट पर 92 हजार का बकाया है। विभाग ने इन सभी विभागों को पैसा जमा कराने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस में कनेक्शन काटने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र की जनता पर 29 करोड़ बकाया
मुजफ्फरनगर। अधीक्षण अभियंता नगर क्षेत्र एके आत्रेय ने बताया कि उनके क्षेत्र में जहां सरकारी कार्यालयों पर साढ़े पांच करोड़ बकाया है, वहीं जनता पर भी 29 करोड़ बकाया है। विभाग ने वसूली के लिए अभियान चलाया हुआ है। मार्च माह में यह समस्त वसूली करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed