फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पहले दिन फाउंडेशन का पेपर, आज से थ्योरीकल

पहले दिन फाउंडेशन का पेपर, आज से थ्योरीकल

Tue, 13 Mar 2018 11:25 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
पहले दिन फाउंडेशन का  पेपर, आज से थ्योरीकल
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मंगलवार से परीक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं। पहले दिन फाउंडेशन कोर्स का पेपर रहा है। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पेपर में भाग लिया। बुधवार से असल परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षा के दौरान फ्लाइंग स्क्वॉड ने केंद्रों पर छापेमारी कर व्यवस्था की जांच-पड़ताल की है। वहीं, इस बार परीक्षा पर पुलिस फोर्स की कड़ी निगरानी रखेगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की मंगलवार से वार्षिक प्रणाली के तहत संचालित यूजी-पीजी कोर्स की परीक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं। ट्रेडिशनल कोर्स की यह परीक्षाएं मई तक चलेंगी। इसके लिए जिले में भी 24 परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं, जिन पर तीन पालियों में एग्जाम होंगे। मंगलवार को यूजी-पीजी कोर्स में फाउंडेशन का पेपर रहा। पेपर को देने के लिए छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। हालांकि विवि की यह परीक्षाएं उत्तर पुस्तिकाओं पर बार कोड पर के माध्यम से कराई जाएंगी। पुरानी उत्तर पुस्तिकाओं के प्रयोग पर रोक लगाई गई है। मंगलवार को परीक्षा सेंटरों पर फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम दौड़ लगाती रही। वहीं, केंद्रों के आसपास इस बार पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। बुधवार से थ्योरीकल पेपर शुरू होंगे।
विज्ञापन

प्रोफेशनल परीक्षा फार्म 16 से भरें
मुजफ्फरनगर। वार्षिक प्रणाली के कोर्स की परीक्षाएं शुरू कराने के बाद विवि ने प्रोफेशनल कोर्सों के परीक्षा फार्म भरने की तिथियां भी जारी कर दी हैं। बीबीए, बीसीए, बीजेएमसी, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी होम साइंस, एमजेएमसी, एमएससी बायो, एमएससी बायो केमिस्ट्री, एमटेक, बीटेक, एमबीए समेत सेल्फ फाइनेंस पर संचालित एलएलबी (पांच वर्ष) आदि कोर्स के परीक्षा फार्म 16 मार्च से विश्वविद्यालय की साइट पर ऑनलाइन भरे जाएंगे। परीक्षा फार्म सबमिट करने की अंतिम तिथि 24 मार्च रखी गई है, जबकि कॉलेजों में जमा कराने के लिए 26 मार्च तक का समय रहेगा। मुख्य फार्म के साथ ही छात्र-छात्राएं भूतपूर्व, बैक और एक्स पेपर के फार्म भी भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed