{"_id":"5aa2d7444f1c1bba758b4922","slug":"11520621380-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी आए सैनिक के निधन से शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी आए सैनिक के निधन से शोक
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर।
गांव ढिंढावाली के एक सैनिक का हृदय गति रुकने से निधन हो जाने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक सैनिक का गांव में पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक ने सैनिक के शव पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
शाहपुर के गांव ढिंढावली निवासी पीतम सैनी का 32 वर्षीय पुत्र रविंद्र कुमार सेना में लांसनायक के पद पर कोलकाता में तैनात था। वह चार मार्च को रिश्तेदारी में शादी होने के कारण छुट्टी पर आया हुआ था। वर्तमान में मृतक सैनिक का परिवार रुड़की में रह रहा है। परिवार के लोगों ने बताया कि उसे गुरुवार को सीने में दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना सेना मुख्यालय को दी। शुक्रवार को सैनिक का शव जैसे ही गांव में पहुंचा तो पूरे गांव में मातम छा गया। मृतक सैनिक के पिता पीतम, मां शारदा, पत्नी रूपा, भाई शेखर, बहन रविता सहित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। दोपहर बाद तिरंगे में लिपटा सैनिक का शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों के अलावा अन्य गांवों के सैकड़ों लोग सैनिक को श्रद्धांजलि देने उसके घर पहुंचे। बाद में सैनिक की अंतिम यात्रा में तमाम लोग शामिल हुए। भाजपा विधायक उमेश मालिक, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, विजय चौधरी, राजीव प्रताप सैनी, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी आदि ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा सेना की टुकड़ी ने भी सैनिक को अंतिम सलामी दी। सैनिक के पुत्र अवि सैनी और भाई शेखर ने सैनिक के शव को मुखाग्नि दी।