फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   होली पर ट्रेनों का बुरा हाल, लगातार वेटिंग

होली पर ट्रेनों का बुरा हाल, लगातार वेटिंग

Wed, 21 Feb 2018 12:37 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
होली पर ट्रेनों का बुरा  हाल, लगातार वेटिंग
होली पर ट्रेनें फुल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। होली से दो दिन पहले और बाद में कहीं घूमने और काम से निकलना चाह रहे हैं तो संभलिए। इन दिनों में ट्रेन के सफर में कड़ी जद्दोजहद करनी होगी। रंगों के त्योहार पर ट्रेनों का बुरा हाल है। टिकट बुकिंग की चाल तेज है, मगर उसके विपरीत वेटिंग ने सिरदर्द बढ़ा दिया है। अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनों में 26 फरवरी से एक मार्च तक सीट वेटिंग में है। इसके अलावा पर्व खत्म होने के बाद भी यही स्थिति बनी है।
होली का पर्व नजदीक आ रहा है। ऐसे में दूर-दराज काम करने वाले लोग घरों की ओर रुख कर रहे हैं, जबकि यहां से भी नौकरीपेशा अपने गृहनगर, गांवों को लौट रहे हैं। इन सबका सफर मुख्य रूप से ट्रेन है। लगातार बढ़ रहे ऑनलाइन टिकट के कारण ट्रेनों का हाल बेहाल है। ट्रेनों में सीटें हाउस फुल हो गई हैं। सबसे बुरी स्थिति 26 फरवरी से एक मार्च बनी है। जनपद से गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में बमुश्किल ही सीट है। इसके अलावा जो ट्रेन इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ की ओर जा रही है, उनमें वेटिंग सबसे अधिक है। सीट की मारामारी ऐसी है कि दो मार्च के बाद होली का पर्व खत्म होगा, लेकिन पांच मार्च से कई एक्सप्रेस ट्रेनों में जगह नहीं है। इनमें भी बड़ी संख्या में टिकट वेटिंग में रखे गए हैं।
विज्ञापन


इन ट्रेनों में मारामारी की स्थिति
मुजफ्फरनगर। नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन में 28 फरवरी तक 117 वेटिंग है। शालीमार एक्सप्रेस में 77, अहमदाबाद मेल में 130, मुंबई बांद्रा-देहरादून एक्सप्रेस में 40, कोच्चीवली एक्सप्रेस में 52, चेन्नई एक्सप्रेस में 47 वेटिंग बनी हुई है। इसके अलावा भी कई अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों में सीट को लेकर मारामारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना 8 से 10 टिकटों की बुकिंग
मुजफ्फरनगर। साइबर कैफे संचालक मोहित कुमार बताते हैं कि होली पर्व को लेकर इलाहाबाद, लखनऊ, बनारस, एटा, कन्नौज, कानपुर और बिहार प्रांत क्षेत्रों की सबसे अधिक बुकिंग हैं। रोजाना 8 से 10 टिकट बुक किए जा रहे हैं, जो सभी वर्तमान में वेटिंग में है। कई ट्रेन ऐसी हैं कि उनमें 5 मार्च तक सीट बुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed