फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी चुनाव-विपुल

कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी चुनाव-विपुल

Mon, 05 Feb 2018 12:37 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी चुनाव-विपुल
कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी चुनाव: विपुल
विज्ञापन

खतौली। कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष विपुल माहेश्वरी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपने दम पर अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी।
रविवार को जीटी रोड स्थित हाजी इकबाल अहमद के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं ने विपुल माहेश्वरी का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा के शासन में जनता परेशान हो चुकी है। प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर है। दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं। भ्रष्टाचार बढ़ गया है, जिससे जनता परेशानहाल हैं। केंद्र सरकार की नीतियां देशवासियों के हित में नहीं है। सीमा पर जवान शहीद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज लोग कांग्रेस के शासन को याद कर रहे हैं। राजस्थान में हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत से जनता ने संदेश दिया है कि हमें झूठे वायदे करने वाली सरकार नहीं चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान हाजी इकबाल अहमद, हकीम जफर महमूद, दिलशाद सैफी, नासिर सिद्दीकी, मुकेश शर्मा, संजीव त्यागी, जमील अंसारी, सरताज इदरीसी, नरेश गौड़, ब्रजभूषण शर्मा, यासीन सैफी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed