फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भूमि विवादों के निस्तारण को अब श्रावस्ती मॉडल का गठन

भूमि विवादों के निस्तारण को अब श्रावस्ती मॉडल का गठन

Sun, 04 Feb 2018 01:49 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
भूमि विवादों के निस्तारण को अब श्रावस्ती मॉडल का गठन
खतौली। प्रदेश सरकार ने भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों के समाधान हेतु श्रावस्ती मॉडल (जन सुनवाई) का गठन किया है। इस श्रावस्ती मॉडल के क्रियान्वयन हेतु सरकार ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को अपने अपने जनपदों में विशेष अभियान चलाने के आदेश भेजे हैं। श्रावस्ती मॉडल को प्रभावी तरीके से लागू किए जाने हेतु 31 मार्च तक विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि शासन का मानना है कि भूमि विवाद संबंधी शिकायतों का लंबे समय तक निस्तारण न होने में जहां एक ओर अपराधों में वृद्धि होती है, वहीं दूसरी ओर प्राय: कानून व्यवस्था की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। इसलिए सरकार ने भूमि विवादों का समाधान हेतु श्रावस्ती मॉडल का गठन किया है। टीम सुबह नौ बजे थाने से भूमि विवादों की जीडी से नकल लेकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचेगी और जन सुनवाई कर विवादों का निस्तारण करेगी। यह अभियान नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी चलाया जाएगा। तहसीलदार ने बताया यह अभियान नौ जनवरी को भैंसी व खुब्बापुर, 13 को सठेड़ी व छछरपुर, 16 को नौना, 21 को नावला, 27 को बंसधाड़ा में चलाया जाएगा। शनिवार को यह अभियान खतौली में चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed