{"_id":"5a736dc24f1c1b1d368b804f","slug":"11517514178-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में जीत पर जश्न मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में जीत पर जश्न मनाया
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना।
कांग्रेस की बैठक असंगठित किसान कामगार संगठन के बैनरतले हुआ। संगठन के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प दोहराया तथा राजस्थान उपचुनाव में मिली पार्टी की जीत पर हर्ष प्रकट करते हुए मिष्ठान वितरित किया। सभा की अध्यक्षा मौ. इकराम व संचालन काजी अमजद अली ने किया।
मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर कृषि जावेद उस्मानी ने कहा कि बजट में किसानों की उपेक्षा की गई है, जहां कांग्रेस ने किसान हित में अनेक योजनाएं चलाई। वहीं भाजपा सरकार ने देश को केवल नफरत का पाठ पढ़ाया है। कांग्रेस देश में एम्स जैसे अस्पताल बनाती है। वहीं भाजपा के राज में अस्पतालों में बच्चे मर रहे हैं। विचार विभाग के जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा व मंडल कृषि कोआर्डिनेटर विनोद गुर्जर ने राजस्थान में हुए उपचुनाव में पार्टी की जीत पर खुशी का इजहार किया तथा बजट की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा के बुरे दिन प्रारंभ हो गए हैं। जनता का विश्वास पुन: कांग्रेस में लौट रहा है। ब्लॉक मीडिया प्रभारी मौहम्मद सलमान सलमानी व तनवीर जैदी ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस मौके पर राजेंद्र सिंह चौरावाला, मेहरबान अली ककराला, ओमवीर सिंह, अलमूदीन, मुखिया सलीम आदि रहे।